Logo

SRVS Mahila Mahavidyalaya, Varanasi|

Managing Director

Managing Director

प्रबंध निदेशक की कलम से

एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है, व्यक्ति को संस्कार-युक्त, चरित्रवान और नैतिक गुणों से युक्त बनाने में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के अहम भूमिका होती है, शिक्षा की इन्हीं उपयोगिता के कारण अपने जनपद के प्रत्येक आयु वर्ग (नौनिहालों-किशोरों-युवा) चाहे वह बालक हो अथवा बालिका हो शिक्षित करने के उद्देश्य से एवं संस्कार युक्त शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा से अपने जनपद के भावी पीढ़ी को विकास में अग्रणी करने के लिए ही इस S.R.V.S.  संस्था की स्थापना की गई है। हमारा प्रयास है कि हमारे इस कृषि प्रधान जनपद के बालक/बालिकाओं को कम से कम शुल्क में अच्छी से अच्छी और गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा उनको अपने ही जनपद में प्राप्त हो सके और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही प्रथम शाखा- सिकंदरपुर, चकिया-चंदौली, द्वितीय शाखा- पचफेड़वा, मुगलसराय-चंदौली, तृतीय शाखा- कन्हईपुर, अहरौरा-मिर्जापुर, चतुर्थ शाखा- तैयरी, बेन-तियरी, शहाबगंज-चंदौली, पंचम शाखा- भेलखा, शिवपुर-वाराणसी का सफल संचालन एवं छठवीं शाखा- प्रस्तावित सुल्तानपुर रोड लखनऊ में निर्माणाधीन है, जहाँ S.R.V.S. विद्यालय के साथ ही जुड़ा हुआ महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालय छात्राओं में भी नारी शिक्षा की अलख जगा रहा है।

हमें यह कहने में लेशमात्र भी संकोच नहीं है कि यह सब आप जनपदवासियों के सहयोग और अथक प्रयास से संभव हो पा रहा है, इन्हीं सब आशाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए S.R.V.S. की सभी शाखाएं अपना कदम आगे बढ़ा रही हैं, यदि कभी हमारे कदम डगमगाए अथवा कमजोर पड़े तो आप सभी जनपद वासियों से हमें यह आशा ही नहीं अपितु पूरी उम्मीद रखते हैं कि आप इस संस्था के सार्वभौमिक एवं सर्वकालिक विकास के संबन्ध में अपने बहुमूल्य सुझाव और सहयोग देते रहेंगे, जिससे कि जनपद एवं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

 

हम आपके सुझाव एवं सहयोग के सदा आकांक्षी......Managing Director

-Managing Director